देश के इन राज्यों में एक भी नया कोरोना केस नहीं आया और न ही मौत हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

देश के इन राज्यों में एक भी नया कोरोना केस नहीं आया और न ही मौत हुई, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 108,579,352 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,396,408 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 136872 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 10633025 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 155813 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,09,25,710 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 9,121 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 81 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में रोज नए आने वाले मामलों से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या ज्यादा है। पिछले 24 घंटों में 11,805 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 97.32 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 1.25 फीसदी है। मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 2 फीसदी से कम है। 10 जनवरी को 6,15,664 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 20,73,32,298 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब 82,85,295 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

अगर कोरोना को लेकर भारत के सभी राज्यों की बात करें तो कुछ राज्यों में कोरोना का असर है। वहीं अंडमान निकोबार और त्रिपुरा ऐसे राज्य हैं जहां  कोरोना एक भी नया मामला नहीं आया और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है और कुछ राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना का नया मामला तो आया लेकिन कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।

देश में वायरस से पिछले 24 घंटे में जिन 81 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के 23, केरल के 13 और पंजाब के 10 लोग थे। देश में वायरस से अभी तक कुल 1,55,813 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,552, तमिलनाडु के 12,425, कर्नाटक के 12,267, दिल्ली के 10,893, पश्चिम बंगाल के 10,233, उत्तर प्रदेश के 8,704 और आंध्र प्रदेश के 7,163 लोग थे।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

695

881041

7163

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

9

4938

62

अरुणाचल प्रदेश

3

16774

56

असम

1614

214601

1089

बिहार

588

259670

1527

चंडीगढ़

129

20789

346

छत्तीसगढ़

3039

302577

3777

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

2

3396

2

दिल्ली

1036

625158

10893

गोवा

525

52969

781

गुजरात 

1708

259384

4401

हरियाणा

903

265212

3039

हिमाचल प्रदेश 

398

56851

994

जम्मू एंड कश्मीर 

617

122837

1951

झारखंड

464

117806

1084

कर्नाटक

5791

927580

12267

केरल

61550

941471

3998

लद्दाख

48

9595

130

लक्षद्वीप

91

143

0

मध्य प्रदेश 

1847

252164

3838

महाराष्ट्र 

37383

1978708

51552

मणिपुर

76

28755

373

मेघालय

128

13666

148

मिजोरम

18

4367

10

नागालैंड

58

12043

88

ओडिशा

714

333637

1911

पुडुचेरी

236

38574

658

पंजाब

2357

168456

5707

राजस्थान

1365

314859

2781

सिक्किम

54

5929

135

तमिलनाडु

4232

828918

12425

तेलांगना

1643

293540

1619

त्रिपुरा

2

32960

391

उत्तराखंड

615

94572

1680

उत्तर प्रदेश 

2974

590570

8704

वेस्ट बंगाल

3960

558535

10233

भारत में कुल मामले

136872

10633025

155813


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।